डेढ़ साल से महारानी लापता: बहू बोली-कुछ लोग पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए ले गए थे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Maharani Anila Kumari Of Narwar Royal Family Of Ujjain Missing, Madhya Pradesh Latest News And Updates, Madhya Pradesh Hindi News

आनंद निगम। उज्जैन9 घंटे पहले

उज्जैन में नरवर राजघराने की महारानी डेढ़ साल से लापता हैं। बहू ने बताया कि 93 साल की महारानी के नहीं दिखने पर पुलिस और कलेक्टर ऑफिस में शिकायत कर चुके हैं।

उज्जैन के नरवर राजघराने की 93 साल की महारानी लापता हैं। डेढ़ साल से उनका अता-पता नहीं है। उनकी इकलौती बहू का कहना है कि 52 करोड़ रुपए से ज्यादा की जमीन के लिए उन्हें गायब किया गया है। पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए ननद के कहने पर कुछ लोग महारानी को रजिस्ट्रार ऑफिस ले गए थे। इसके बाद से वे महल में नहीं दिखीं। महारानी ठीक से सुन नहीं सकतीं। याददाश्त भी कमजोर है।

पहले रॉयल फैमिली के बारे में जान लीजिए…
उज्जैन-देवास रोड पर नरवर राजघराने का महल है। राजघराने के महाराजा महेंद्र सिंह का निधन 1990 में हो गया। प्रॉपर्टी महारानी अनिला कुमारी के नाम हो गई। इनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे वीरभद्र सिंह ने शादी नहीं की। छोटे बेटे शैलेंद्र सिंह की शादी कनकबालि से हुई। बेटी विभा सिंह की शादी बिहार में हुई।

कुछ साल पहले दोनों बेटे शैलेंद्र सिंह और वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। बेटी विभा सिंह भी पति को छोड़कर नरवर के महल में आकर रहने लगीं। अनिला, बेटी और नाती के साथ ही रहती थीं। जबकि, बहू कनकबालि भी महल में अपने बेटे के साथ रहती हैं।

महारानी अनिला कुमारी और महाराजा महेंद्र सिंह। महाराजा का निधन 1990 में हो गया। इसके बाद से राजघराने की प्रॉपर्टी की मालकिन अनिला कुमारी हैं।

महारानी अनिला कुमारी और महाराजा महेंद्र सिंह। महाराजा का निधन 1990 में हो गया। इसके बाद से राजघराने की प्रॉपर्टी की मालकिन अनिला कुमारी हैं।

अब जानते हैं क्या है महारानी की बहू का आरोप
कनकबालि का कहना है कि महारानी उनसे अलग जरूर रहती थीं, लेकिन उनसे मुलाकात होती रहती थी। महारानी के नाम 250 बीघा जमीन थी। 100 बीघा जमीन बेटी विभा को देने के बाद उनके पास 150 बीघा जमीन है। इसकी कीमत 52 करोड़ रु. से ज्यादा है। जमीन पर दलालों और भू-माफिया की नजर है। वे जमीन हथियाना चाहते हैं। ननद भी इसमें शामिल है।

कनकबालि के आरोप पर दैनिक भास्कर ने उनकी ननद विभा का पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

आखिरी बार महारानी को 22 अक्टूबर 2021 को पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए परिवार के ही कुछ लोग रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए थे। जिसके बाद से उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।

आखिरी बार महारानी को 22 अक्टूबर 2021 को पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए परिवार के ही कुछ लोग रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए थे। जिसके बाद से उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।

डेढ़ साल हो गए, पता नहीं चला, पुलिस ने ये बताया
महारानी को गायब हुए डेढ़ साल हो गए, उनका पता क्यों नहीं चला? इसके जवाब में बहू का कहना है कि सास मेरी ननद के साथ ही रहती थीं। उनसे मुलाकात हो जाती थी। महारानी के नहीं दिखने पर पुलिस और यहां तक कि कलेक्टर ऑफिस में भी शिकायत कर चुके हैं।

नरवर थाने के टीआई केके तिवारी ने बताया कि महारानी के गायब होने का मामला सामने आने पर तीन महीने पहले उनके बारे में पता किया था। तब उनकी बेटी विभा ने उज्जैन के होटल अंजू श्री में रखना बताया था। होटल भी गया था। महारानी मिली भी थीं। अब दोबारा शिकायत आई है तो मामले में सीनियर्स से जैसा आदेश मिलेगा, आगे जांच करेंगे।

बहू कनकबालि का आरोप है कि व्हीलचेयर पर महारानी को रजिस्ट्रार ऑफिस ले जाया गया था। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है कि वे कहां हैं।

बहू कनकबालि का आरोप है कि व्हीलचेयर पर महारानी को रजिस्ट्रार ऑफिस ले जाया गया था। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है कि वे कहां हैं।

नवरात्रि में आशीर्वाद लेने गए, तो नहीं मिलीं महारानी
राज परिवार के वीरेंद्रसिंह झाला व राजपालसिंह झाला ने बताया कि झाला वंशज में महारानी अनिला कुमारी ही मुखिया हैं और वर्तमान में आपस में प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। संभवत: इसके चलते महारानी को कहीं छिपा दिया गया है। इस समय नवरात्रि में परिवार उनका आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा हुआ था, लेकिन महारानी कहां हैं? इस बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button