डेकोरेशन कॉम्पिटिशन: पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन विषय पर डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई

[ad_1]

बुरहानपुरएक घंटा पहले

जिला पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद के तत्वावधान में पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई, साथ ही डेकोरेशन स्पर्धा हुई। जिसमें 15 युवतियों ने भाग लिया।

संचालन डाईमेंशन एकेडमी नोडल अधिकारी आयुषी अंगित ने किया। डीएटीसीसी सदस्य कमरुद्दीन फलक ने कहा महिलाओं को सुरक्षित पर्यटन हो इसकी जिम्मेदारी हम सब जिलावासियों की है। हमें जिले में ऐसा वातावरण बनाना है जिसमे कोई भी महिला यहां पर्यटन के लिए आए तो वह सुरक्षित महसूस करें। बिना डर भय के साथ वह हमारे जिले के पर्यटन स्थल का भ्रमण कर सकें। होसंग हवलदार ने जिले का परिचय संस्कृत के श्लोक में दिया। महिलाओं के समाज में महत्व को बताया। कहा कि महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में विकास किया है। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। ऑटो चालक, महिला गाइड से लेकर पर्यटन स्थलों पर गार्ड भी महिला ही रहेगी। मालविका डांगीवाला ने कहा पर्यटन का क्षेत्र बहुत ही अच्छा, साहसपूर्ण है। टूरिज्म के क्षेत्र में लड़कियों को अधिक से अधिक शामिल होने की बात कही।

डेकोरेशन प्रतियोगिता भी हुई

एकेडमी द्वारा छात्राओं से दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 15 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में एसएम तारीक, याक़ूब बोरिंगवाला, शेख नौशाद, मनोज महेश्वरी, सतीश जाधव, राजकुमारी ठाकुर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button