डूबने से मौत: बेक वॉटर में आठवीं के छात्र की डूबने हुई मौत

[ad_1]

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मूंदी थाना क्षेत्र के इंदिरा सागर बेक वॉटर में नहाते समय आठवीं के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र माता-पिता का इकलौता बेटा था। घर से दुर्गा पंडाल जाने का बोलकर निकला था। दोस्तों के साथ नहाने के लिए वह बेकवाॅटर में जहां उतरा था, वहां कुआं था। जिसे छात्र देख नहीं पाए और एक छात्र कुएं के अंदर चला गया। उसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया।

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर की दोपहर जामकोटा में रहने वाला 14 वर्षीय योगेश पिता अखिलेश चौहान घर से राम मंदिर जाने के लिए निकला था। यहां दुर्गा पंडाल सजाया जा रहा था। योगेश और उसके साथियों ने पांडाल में लाइटिंग लगाई। पंडाल को सजाने के बाद सभी दोस्त गांव से ही डेढ़ किलोमीटर दूर इंदिरा सागर के बेकवॉटर में नहाने चले गए। दोस्तों के साथ योगेश भी पानी में उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो दोस्तों ने उसे निकालने के लिए शोर मचाकर मदद मांगी लेकिन आसपास कोई नहीं था।

जब तक लोग वहां पहुंच पाते तब तक योगेश पानी में डूब चुका था। पुलिस ने शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम करवाया। मूंदी टीआई बृजभूषण हिरवे ने बताया कि चार दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे थे। बेकवाटर में खेत भी डूब गए हैं। जिसमें कुएं भी हैं। पानी के कारण वह नहीं दिखाई नहीं देते। यही कारण रहा कि, योगेश पानी में नहाते समय गहरे कुएं में चला गया। उसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बच पाई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button