डीडी फ्री डिश पर अनमोल सिनेमा 2 की एंट्री, अब चैनल नंबर 5 पर मिलेगा मनोरंजन

मुंबई, 04 अप्रैल। दर्शकों के लिए मनोरंजन की दुनिया में एक नई सुविधा जुड़ गई है। हिंदी मूवी चैनल अनमोल सिनेमा 2 अब डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर उपलब्ध हो गया है। इस कदम के साथ अब देशभर के करोड़ों दर्शक बिना किसी रुकावट के अपने पसंदीदा फिल्मों का आनंद आसानी से ले सकेंगे।
रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी में जब लोग थोड़ी राहत चाहते हैं, तब फिल्मों का मनोरंजन एक बेहतरीन विकल्प बनता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अनमोल सिनेमा 2 ने अपनी पहुंच को और व्यापक बनाया है। यह चैनल खासतौर पर युवाओं और बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर विविध और नए कंटेंट के साथ फिल्मों का प्रसारण करता है।
डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर 5 पर आने से अब दर्शकों के लिए इस चैनल तक पहुंच और भी आसान हो गई है। इससे न केवल चैनल की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि दर्शकों को भी रोजाना बेहतर मनोरंजन का विकल्प मिलेगा।
चैनल का उद्देश्य है कि वह दर्शकों के और करीब आए और उनकी दैनिक टीवी देखने की आदत का अहम हिस्सा बने। अब दर्शक बिना किसी परेशानी के अनमोल सिनेमा 2 पर अपनी पसंदीदा फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।




