पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ: पं. शर्मा जी ने बताया- सुहागिनें 16 श्रृंगार और लाल कपड़ों में चांद देवता की पूजा करें

[ad_1]
सीहोर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण व्रतों में से एक करवाचौथ पर आज सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखी हैं। लेकिन जो महिलाएं पहली बार यह व्रत करने जा रही हैं, उनके लिए भी कुछ विशेष नियम है। पहली बार व्रत रखने वाली स्त्रियों को किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए, इस दिन राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
डॉ. पंडित गणेश शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं, उन्हें किन-किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए।
सोलह श्रृंगार- करवाचौथ पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। ऐसे में करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार अवश्य करें। जैसे हाथों में मेहंदी लगाएं और पूरा श्रृंगार करें। मान्यता है कि ऐसा करने से चौथ माता प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
लाल रंग के कपड़े- करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। जो महिलाएं पहली बार यह व्रत करने जा रही हैं, उन्हें शादी का जोड़ा पहनना चाहिए। हालांकि लाल रंग की कोई अन्य ड्रेस भी पहनी जा सकती है। लेकिन भूल कर भी काले, भूरे या सफेद रंग के कपड़े न पहनें।
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करती हैं, उनके मायके से बाया भेजा जाता है। जिसमें कपड़े, मिठाइयां एवं फल आदि होते हैं। शाम की पूजा से पहले बाया हर हाल में पहुंच जाना चाहिए।
व्रत पारण- पूजा, चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद प्रसाद खाएं और अपने पति के हाथों से पानी पानी पीकर व्रत का पारण करें। रात में सिर्फ सात्विक भोजन ही करें। प्याज, लहसुन जैसे तामसिक भोजन के सेवन से परहेज करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार में चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे में यदि आप राशि अनुसार कपड़ों का चयन करते हैं तो आपको ज़्यादा अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।
Source link