डीईओ कार्यालय परिसर में पुष्प वाटिका का शुभारंभ

- गाइड्स छात्राओं ने दिया हरियाली का संदेश
जांजगीर-चांपा। “पौधे हमारे पर्यावरण के रक्षक हैं। यहाँ पुष्प वाटिका बनाकर न सिर्फ परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी तैयार होगा।” यह प्रेरक संदेश जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा ने डीईओ कार्यालय के सामने गाइड्स छात्राओं के साथ पौधरोपण करते हुए दिया।
व्याख्याता एवं पुष्प वाटिका के संयोजक चक्रपाल तिवारी की पहल और प्रयासों से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, जिला जांजगीर-चांपा के माध्यम से यह आकर्षक पुष्प वाटिका तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन विशेष रूप से उपस्थित रहे—
• एबीईओ श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर
• प्रधान पाठिका एवं जिला मुख्यालय आयुक्त (बुलबुल) श्रीमती जयंती दुबे
• जिला सचिव, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़, दीपक कुमार यादव
• व्याख्याता एवं संयोजक चक्रपाल तिवारी
• व्याख्याता टीका राम श्रीवास
• व्याख्याता श्रवण वैष्णव
• एडवांस स्काउट मास्टर परमेश्वर सिंह टेकाम, ब्लॉक सचिव बलौदा
शा. कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांजगीर की गाइड्स छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पुष्प वाटिका की यह पहल न केवल परिसर को हरा-भरा बनाएगी बल्कि आने वाले दिनों में एक सुंदर और प्रेरक हरित स्थल के रूप में विकसित होगी।




