Chhattisgarh

डिजिटल जनगणना 2027 : आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

0 1 मई से 30 मई तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, जानकारियों को करेंगे संकलित व मकान सूचीकरण

कोरबा 01 मई 2026 – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर, एम.पी.नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया, उन्होने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण कार्य किये जाने के निर्देश उन्हें दिये। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः इसमें किसी प्रकार की त्रुटि गुंजाईश नहीं होनी चाहिये, इस मौके पर पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव सहित प्रगणकगण व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है, इसके प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों द्वारा की जाने वाली स्व-गणना के लिये  समय निर्धारित था, तत्पश्चात 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य करते हुये प्रत्येक मकान के विवरण को दर्ज किये जाने का कार्य 01 मई से प्रारंभ कर दिया गया है, प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं तथा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य संपादित करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत घर की स्थिति, सुविधायें और मूलभूत जानकारी संकलित की जा रही है। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कोरबा शहरी क्षेत्र के आर.पी.नगर व एम.पी.नगर आदि वार्डो में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया, प्रगणकों एवं उपस्थित वार्डवासियों से चर्चा की था प्रगणकों को मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण का कार्य किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि जब प्रगणक जनगणना व मकान सूचीकरण कार्य हेतु उनके घर पहुंचे तो कृपया वे प्रगणकों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा प्रगणकों द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध करायें ताकि त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित किया जा सके। 

33 बिन्दुओं पर हो रही डिजिटल जनगणना

डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित हैं, जिन पर जनगणना का कार्य किया जा रहा है, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुर्ख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोेबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button