पन्ना में हीरा नीलामी: पहले दिन नीलाम हुए 24 लाख 7 हजार 5 सौ 26 रुपए के 12 नग हीरे

[ad_1]

पन्ना4 घंटे पहले

हीरों की नगरी पन्ना में मंगलवार से तीन दिवसीय हीरा नीलामी चल रही है। जिसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के कई व्यापारियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन उतने व्यापारी पहले दिन की हीरा नीलामी में नही पहुंचे। यहीं वजह रही कि नीलामी के पहले दिन 82.38 कैरेट वजन 68 नग हीरे गए थे। जिनमें मात्र 14.70 कैरेट के 12 नग हीरे ही नीलाम हो पाए हैं।

जानकारी के अनुसार हीरों की नगरी पन्ना में मंगलवार 18 अक्टूबर से तीन दिवसीय हीरा नीलामी में 355.96 कैरेट के 204 नग हीरे रखे जाएंगे। जिनमे पहले दिन सुबह 9 बजे से हीरा नीलामी शुरु हुई।जिसमें दोपहर तक हीरो की परख के लिए हीरों के ट्रे रखे गए थे। जिसमें अधिकतर पन्ना लोकल व्यापारी दिखाई दिए। कुल 69 व्यापारी नीलामी में शामिल हुए।

दोपहर के बाद नीलामी की शुरुआत हुई तो शाम तक मात्र 12 नग हीरे ही नीलाम हो पाए हैं। जिनका वजन 14.70 कैरेट था औऱ यह हीरे 24 लाख 7 हजार 5 सौ 26 रुपए में बिके है। यह हीरे अधिकतर छोटी साइज के थे। वहीं अब नीलामी के दूसरे दिन बुधवार को बाहर के व्यापारी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 5 कैरेट से ज्यादा वजन के हीरे भी कल नीलामी में रखे जाएंगे। जिससे नीलामी के बढ़ने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button