डबरा में गोलीबारी में महिला घायल: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, पड़ोस में रहने वाली महिला को लगी

[ad_1]

डबरा6 घंटे पहले

डबरा में शुक्ला और कुशवाहा समाज के बीच हुए विवाद में चली गोली पड़ोस की महिला को लग गई। जिसे गंभीर अवस्था में पहले सिविल अस्पताल लाया गया तो बाद में गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

डबरा के हनुमानगंज पर रहने वाले शुक्ला और कुशवाह परिवार के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। विवाद के चलते गुरुवार को गाली गलौज के बाद मारपीट और फिर गोली मार दी। इसमें पड़ोस की ही महिला चांदनी पत्नी मजीद खान के पेट के ऊपर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे डबरा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।

सिटी थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में गिरीश शुक्ला की शिकायत पर दीपू, भोगीराम, फूलवती और सोनू कुशवाह के खिलाफ धारा 307 के हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सभी चारों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। इनसे वारदात में प्रयुक्त कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ बुधवार को डबरा थाने में शराब के लिए रुपए मांगने का मामला दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें

छह दिन पहले गोलीबारी में गई थी एक की जान

ऐसा ही घटनाक्रम 21 अक्टूबर को बुजुर्ग रोड पर भी हो चुका है। इसमें राहगीर प्रकाश सेन को गोली लगी थी। वह समय अपना इलाज करा रहा है। इस गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button