ट्रेन में वेंडर पर ब्लेड से हमला: युवक ने सीने पर किया हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

[ad_1]
बुरहानपुर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उप नगर लालबाग के राम मंदिर चिंचाला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की। उसे सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। युवक ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने का काम करता है। घटना रात करीब 10.30 बजे की है। घायल अवस्था में उसे बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
निलेश पिता शैलेष निवासी राम मंदिर चिंचाला ने बताया – रात करीब 10.30 बजे ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने के बाद अपने घर जा रहा था तभी, बाबू पाठक नामक युवक ने जबरदस्ती पकड़ा और मारपीट करने लगा। बाइक में भी तोड़फोड़ की। सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वेंडरों के बीच होते रहते हैं विवाद
ट्रेनों में वेंडरों के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं। इस बार भी एक युवक के साथ मारपीट हुई। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
Source link




