ट्रक ने बच्चे को कुचला: पिता के साथ गाय को छोड़ने जा रहा था, दोनों पैरों के ऊपर चढ़ा वाहन; गंभीर घायल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Damoh
  • Was Going To Leave The Cow With The Father, The Vehicle Mounted On Both Feet; Seriously Injured

दमोह28 मिनट पहले

दमोह जिले के सिग्रामपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर पिता के साथ मवेशी छोड़ने जा रहे बच्चे को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। बच्चे के दोनों पैर पहियों के नीचे आ गए, जिससे उसके पैर पूरी तरह कुचल गए हैं। मासूम को घायल अवस्था में जबेरा अस्पताल लाया गया है।

सिग्रामपुर निवासी पारस मणि चक्रवर्ती (7) अपने पिता सुरेंद्र के साथ गाय छोड़ने के लिए जा रहा था। टगरा मोहल्ला में उसी समय दमोह से जबलपुर की ओर ट्रक निकला। चालक ने लापरवाही से मासूम को टक्कर मार दी। मासूम संभल पाता तब तक उसके दोनों पैर पहिए के नीचे आ गए। वह पूरी तरह कुचल चुके हैं। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मासूम को प्राथमिक इलाज देने के बाद रेफर किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button