टैंकर ब्लास्ट प्रभावितों से मिलने पहुंचे कमल पटेल: मंत्री बोले- अब गांव का दुख, शासन का, गांव को गोद लेकर तमाम व्यवस्थाएं जुटाई जाएगी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khargone
  • The Minister Said Now The Sorrow Of The Village, Of Governance, All The Arrangements Will Be Raised By Adopting The Village

खरगोन11 मिनट पहले

खरगोन के अंजनगांव में टैंकर ब्लास्ट के 12वें दिन रविवार रात को प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल प्रभावितों से मिलने पहुंचे। मंत्री पटेल ने कहा कि अब गांव की जिम्मेदारी मेरी है। मैं स्वयं गांव की व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर नजर रखूंगा। अभी तात्कालिक रुप से गांव में आधारभूत जैसे- कपड़े, भोजन पानी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिससे गांव के नागरिकों की कमाई शुरु हो सके।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को इस संबंध में व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि अभी यहां 1 ट्रेनिंग सेंटर खोलने की योजना बनाई है। जिसमें गांव के युवाओं और महिलाओं सहित अन्य को विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि सभी के पक्के मकान बनाने के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बच्चों, महिलाओं और युवाओं से बात करते हुए कहा कि गांव का दुख अब शासन का दुख है। सबको रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय मे मंत्री पटेल ने प्रभावित परिजनों की जानकारी ली।

बता दें कि टैंकर हादसे में करीब 23 लोग झुलसे थे। इनमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 गंभीर घायल अब भी इंदौर में इलाज करा रहे हैं। इस दौरान एसपी धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा, एसडीएम ओमनारायण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button