टूटते रिश्तों को बचाने में लगा परिवार परामर्श केंद्र: 58 साल की उम्र में 4 महीने पहले छोड़ा परिवार, बेटे-बेटी के समझाने पर भी नहीं मानी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dindori
  • Left The Family 4 Months Ago At The Age Of 58, Did Not Agree Even After The Persuasion Of The Son And Daughter

डिंडौरी32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस चार परिवारों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही थी। सुलह न होने पर परिवार वालों को अगली तारीख दी गई है। एक केस में 58 साल की बुजुर्ग महिला अपने भरे-पूरे परिवार को छोड़ कर 4 महीने पहले मायके चली गई। उसके बेटे व बेटी ने काफी समझाया लेकिन वह घर आने को तैयार नहीं है।

महिला थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम ने बताया कि डिंडौरी थाना क्षेत्र के रूसा डोंगर टोला निवासी खुशबू कुशराम की शादी बजाग थाना क्षेत्र के बघरेली निवासी सुभाष धुर्वे के साथ जून 2021 में हुई थी।सुभाष शासकीय स्कूल में गेस्ट टीचर है और खुशबू कुशराम भी बीएड कर चुकी है। शादी के बाद अब खुशबू अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। खुशबू का आरोप है कि सुभाष ने हम दोनों के रिश्ते के बार में अपनी मुंहबोली बुआ को बता दिया है। सुभाष ने सबके सामने माफी मांगी, लेकिन खुशबू अब साथ जाने को तैयार नहीं है। खुशबू ने बताया कि मेरी जिद के कारण हमारे बीच पति-पत्नी जैसे संबंध नहीं रहे हैं। पुलिस ने अगली पेशी सुनवाई के लिए दी है।

58 साल की उम्र में महिला घर छोड़ कर गई मायके
परिवार परामर्श केंद्र अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पुरानी डिंडौरी निवासी पुरानी डिंडौरी नंद कुमार (60) ने बताया कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। सबकी शादी हो चुकी है। नाती पोते भी हैं। चार महीने पहले घर में कुछ कहासुनी पत्नी गिरजा बाई से हो गई। उसके बाद से पत्नी अपने मायके धनुआ सागर में रह रही है। कई बार बेटा और बेटी ने समझाने की कोशिश भी की है, लेकिन वह आने को तैयार नहीं है। पुलिस ने समझाइश दी है कि एक बार आप जाकर पत्नी से बात करो। उनको समझाओ अगर नहींं मानती तो अगली पेशी में गिरजा बाई को नोटिस देकर बुलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button