टीकमगढ़ में 3-3 हजार की इनामी दो महिलाएं गिरफ्तार: जतारा पुलिस ने सागर के मंडी बामोरा से पकड़ा

[ad_1]
टीकमगढ़6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जिले की जतारा थाना पुलिस ने गुरुवार को धारा 307 के मामले में 3 माह से फरार चल रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं पर एसपी ने 3-3 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की थी। जतारा पुलिस ने दोनों फरार महिलाओं को सागर जिले के मंडी बामोरा से पकड़ा है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जतारा थाना प्रभारी हिमांशु भिंडिया ने बताया कि 30 जुलाई की रात जतारा कस्बे में एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष के 4 लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ जमकर मारपीट की थी। हादसे में पीड़ित पक्ष की महिला के सिर में कुल्हाड़ी लग जाने से गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि आरोपी विनीता राय और शारदा राय फरार चल रही थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रशांत खरे ने 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि दोनों महिला आरोपियों को सागर जिले के मंडी बामोरा से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Source link