टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत: मानिकपुरा गांव के पास आमने-सामने टकराई 2 बाइक, 4 जिला अस्पताल में भर्ती, 2 रेफर

[ad_1]
टीकमगढ़26 मिनट पहले
बानपुर रोड पर रविवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद 2 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर मानिकपुर गांव के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान एक तीसरी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों से टकरा गई। हादसे में पठा गांव निवासी शैलेंद्र चढ़ार (16) और मनोज अहिरवार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र के परिजनों ने बताया कि बानपुर उप्र से एक बाइक पर सवार होकर शैलेंद्र चढ़ार, नीरज चढ़ार और गोविंद चढ़ार टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे। वहीं टीकमगढ़ की ओर से यूपी के बानपुर निवासी मनोज अहिरवार, निर्भान अहिरवार अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में बड़ाघाट पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
घटना में शैलेंद्र चढ़ार और मनोज अहिरवार की मौत हो गई। इसी दौरान एक तीसरी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकरा गई। जिससे भागीरथ चढ़ार घायल हो गया। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भागीरथ और नीरज चढ़ार को रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

Source link




