टीकमगढ़ में मिला कोबरा और अजगर: वनरक्षक ने कुएं से निकाला कोबरा, फिर झाड़ियों में छिपे छह फीट के अजगर का रेस्क्यू

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Tikamgarh
- The Forest Guard Pulled The Cobra Out Of The Well, Then Rescued The Six Feet Python Hidden In The Bushes
टीकमगढ़3 घंटे पहले
जिले में जहरीले सांपों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के दौरान टीकमगढ़ शहर से दो रसल्स वाइपर को वन विभाग की टीम में रेस्क्यू किया। शुक्रवार को वनरक्षक हर्ष तिवारी ने बम्होरी खास गांव से एक जहरीले कोबरा और एक 6 फीट के अजगर को पकड़ा।
हर्ष तिवारी ने बताया कि वे अपने निजी काम से बम्होरी खास गांव में थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि रतिराम दांगी के खेत पर बने कुएं में काला सांप गिर गया है। किसान के खेत पर पहुंचे और डंडे से कोबरा सांप को बाहर निकाला। इस दौरान कुंए से बाहर निकलते ही सांप दोबारा तेजी से भागने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे डिब्बे में बंद किया। किशोरी कुशवाहा का फोन आया और उसने बताया कि खेत की झाड़ियों में अजगर बैठा है। शाम करीब 5 बजे हर्ष तिवारी ने किशोरी कुशवाहा के खेत पर पहुंचकर अजगर सांप को पकड़ा। जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

6 किलो वजनी था अजगर
अजगर को झाड़ियों से बाहर निकालने के बाद एक बोरी में बंद किया गया। इस दौरान गांव के लोग दहशत में नजर आए। वनरक्षक हर्ष तिवारी ने बताया कि दोनों सांपों को ले जाकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। हर्ष तिवारी ने बताया कि अजगर सांप करीब 6 फीट लंबा था। झाड़ियों के बीच एक गड्ढे में छुपा बैठा था। किसी तरह बाहर निकालकर ग्रामीणों की मदद से उसे बोरी में बंद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अजगर का वजन करीब 6 किलो किलोग्राम था।




Source link




