टंट्या भील जन्मस्थली जाएंगे राहुल गांधी: यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- आदिवासी संस्कृति के साथ जनसभा, जुटेंगे 50 हजार लोग

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Youth Congress State President Said Grand Welcome With Tribal Culture, 50 Thousand People Will Gather In The Public Meeting
खंडवा/सावन राजपूत10 मिनट पहले
बडौदा अहीर में स्थित जननायक टंट्या भील स्मारक।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह तक प्रवेश होगा। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने राहुल गांधी को जननायक टंट्या भील की जन्मस्थली ले जाने का निर्णय लिया है। खंडवा के रुस्तमपुर में 22 तारीख को यात्रा का पड़ाव रहेगा, अगले दिन बडौदा अहीर स्थित टंट्या स्मारक पर राहुल गांधी की जनसभा होगी। यहां निमाड़ की 3 प्रमुख आदिवासी सीटों से 50 हजार लोग जुटेंगे।
इस बात का खुलासा दैनिक भास्कर से बातचीत में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक विक्रांत भूरिया ने किया। कांग्रेस नेतृत्व ने भूरिया को ही इस कार्यक्रम का जिम्मा सौंपा है। भूरिया ने कहा- हम सबके लिए गर्व की बात है कि राहुल गांधी जी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टंट्या मामा जन्मस्थली बड़ौदा अहीर आएंगे। वे टंट्या मामा को श्रद्वांजलि अर्पित करेंगे, यह आदिवासी समाज और निमाड़ वासियों के लिए गौरवपूर्ण दिन रहेगा। इस दौरान राहुल गांधी की सभा होगी, ताकि निमाड़ भर के आदिवासी भाई उन्हें सुन सकेंगे।
भूरिया ने आगे कहा कि, आगामी 16 तारीख बैठक होगी, इस बैठक में भीकनगांव, नेपानगर और पंधाना के आदिवासी नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। ताकि, राहुल जी के कार्यक्रम को लेकर रुपरेखा तैयार हो। उनके बडौदा अहीर आगमन को लेकर सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। 23 तारीख को राहुलजी की सभा होना सुनिश्चित है। यहां हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटेंगे। इसके लिए सभी आदिवासी संगठनों को साधने की कोशिश कर रहे है। राहुल गांधी का जोर-शोर से स्वागत होगा, जिसकी तैयारियां शुरु कर दी गई है।
3 सीटों में से 2 जीती थी कांग्रेस, एक ऑपरेशन लोटस में गवां दी
निमाड़ की तीन विधानसभा सीटे आदिवासी रिजर्व है। 2018 के विधानसभा में कांग्रेस ने 2 और भाजपा ने 1 पर जीत हासिल की थी। ये सीटे बुरहानपुर जिले की नेपानगर, खंडवा की पंधाना और खरगोन जिले की भीकनगांव है। कमलनाथ सरकार गिरने के बाद नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने भाजपा का दामन थाम लिया। उपचुनाव हुए तो कास्डेकर ने भाजपा के टिकट पर भी जीत बना ली।
उधर, भीकनगांव सीट पर कांग्रेस से झूमा सोलंकी बीते दो टर्म से विधायक है। यहां झिरन्या व पहाड़ी क्षेत्र के आदिवासी समाज में कांग्रेस का दबदबा कायम है। बाकी, पंधाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने कभी खाता नहीं खोला। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा काबिज है। हालांकि, भाजपा विधायकों की निष्क्रियता के कारण प्रत्येक चुनाव में जनता आक्रोशित रहती है। इस आक्रोश को भाजपा नेतृत्व ने चेहरा बदलकर शांत कराया है। यानी, पंधाना विधानसभा सीट पर किसी विधायक को दूसरी बार मौका नहीं मिल पाया।

भाजपा के आदिवासी कार्ड में टंट्या मामा, सेंध लगा पाएंगे राहुल गांधी
भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव का आगाज आदिवासियों की राजनीति से किया गया। बीते साल शिवराज सरकार ने भोपाल में एक बड़ा जनजातीय कार्यक्रम किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में निमाड़ के डेढ़ लाख आदिवासियों को एकजुट किया गया था।
इस आयोजन के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में गौरव कलश यात्रा निकाली थी। जिसकी शुरुआत के जननायक टंट्या भील की जन्मस्थली से ही हुई थी। शिवराज ने बडौदा अहीर में जनसभा ली थी। यहीं नहीं पातालपानी रेलवे स्टेशन और इंदौर के एक बस स्टैंड का नामकरण टंट्या भील के नाम से किया गया।
अब एक साल बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। इस यात्रा में भी टंट्या मामा की जन्मस्थली और शहीद स्थली को शामिल किया गया है। राहुल गांधी बडौदा अहीर में जन्मस्थली दर्शन के बाद महू स्थित समाधिस्थल भी जाएंगे। कांग्रेस आलाकमान यह फैसला कर चुकी है। यात्रा से जुड़े शीर्ष नेतृत्व ने भी इसे हरी झंडी दे दी है।
Source link