झाबुआ ​​​​​​​के आदिवासी मजदूरों के साथ धोखा: कर्नाटक के गुलबर्गा में मजदूरी करने गए, रेलवे ठेकेदार ने नहीं दिए 8 लाख 45 हजार रुपए

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jhabua
  • Went To Work In Gulbarga, Karnataka, Railway Contractor Did Not Give 8 Lakh 45 Thousand Rupees

झाबुआ15 मिनट पहले

झाबुआ जिले से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए पलायन करते हैं। कई बार दूसरे राज्यों की कंपनियां और ठेकेदार झाबुआ जिले के गरीब आदिवासी मजदूरों का शोषण करते हैं। झाबुआ थाना क्षेत्र के करीब 43 मजदूरों का 8 लाख 45 हजार मजदूरी भुगतान बकाया है। ठेकेदार ने अब तक ये राशि नहीं दी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मेड़ा और उनके सहयोगी आदिवासी मजदूरों के साथ कलेक्टर के पास शिकायत करने पहुंचे थे।

यह सभी गरीब आदिवासी समाज के लोग अपने परिवार के सहित झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचे। पिटोल के रहने वाले सोम सिंह ने कहा कि वह सभी लोग मजदूरी के लिए कर्नाटक के गुलबर्गा गए थे, जहां पर उन्होंने रेलवे ठेकेदार के लिए काम किया और गंगापुर से सावलगी तक काम किया। इन सभी मजदूरों की मजदूरी करीब 8 लाख 45 हजार है, लेकिन आज तक इनको मजदूरी नहीं दी।

हर सप्ताह खर्चे के लिए मिले 500 रुपए
ठेकेदार ने इनका शोषण किया और हर सप्ताह केवल 500 रुपए खर्चे के लिए देता था, ऐसे में लोग काम से वापस लौट आए। ठेकेदार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके खाते में पैसा जमा करा दिया जाएगा, लेकिन अब काफी वक्त निकलने के बाद भी इनके खाते में पैसा जमा नहीं करवाया है।

कलेक्टर ने गुलबर्गा प्रशासन से किया संपर्क
इन लोगों ने झाबुआ कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर रजनी से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी पीड़ा बताई। झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह ने इन लोगों की समस्या को देखते हुए गुलबर्गा प्रशासन से संपर्क साधा है और वहां से जानकारी मांगी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button