शिल्पा झारिया हत्या कांड मामला: जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी; एसपी ने एक दिन पहले रखा था 10 हजार का इनाम

[ad_1]
![]()
जबलपुर16 मिनट पहले
जबलपुर के मेखला रिसोर्ट के शिल्पा झारिया हत्याकांड मामले के आरोपी अभिजीत पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिल्पा झारिया का शव रिसोर्ट के कमरा नंबर 5 में रजाई में लिपटा हुआ मिला था। तभी से पुलिस अभिजीत की तलाश कर रही थी। शिल्पा झारिया मेखला रिसोर्ट में 6 नवंबर को अभिजीत पाटीदार के साथ ठहरने के लिए पहुंची थी। 7 नवंबर की शाम अभिजीत पाटीदार रिसोर्ट से चला गया था। जबकि शिल्पा रूम में ही ठहरी हुई थी। 8 नवंबर की दोपहर को रूम में शिल्पा झारिया का शव रजाई में लिपटा हुआ मिला था।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




