जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के ऑडिट का कार्य प्रारंभ: जीएसटी कानून के संशोधनों की पूरी जानकारी दी गई

[ad_1]

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रतलाम ब्रांच ने सीए सदस्यों के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न, विभागीय जीएसटी ऑडिट और जीएसटी कानून के अंतर्गत हुए नए संशोधनों पर सेमिनार रखा। मुख्य वक्ता कीर्ति कुमार जोशी ने कहा जल्द ही जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के ऑडिट का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इससे संबंधित मार्गदर्शन और जानकारी सदस्यों के साथ साझा की। साथ ही जीएसटी के वार्षिक रिटर्न में रखी जाने वाली सावधानियों एवं प्रारूप की बारीकी से सभी को अवगत कराया।

चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा ने इंदौर से आए सीए जोशी का स्वागत किया। सेमिनार के ब्रांच सिकासा चेयरमैन मोहित श्रीमाल, मैनेजिंग कमेटी सदस्य अंचल मूणत, वीके सोमानी, दीपेंद्र चौपड़ा ने अतिथि का स्वागत किया। सेमिनार के अंत में जितेंद्र कांसवा, नवीन पोखरना, गौरव गाँधी, अर्पित शर्मा, संजय जैन, मोहित परिहार ने अतिथि को स्मृति चिन्ह दिए। संचालन ब्रांच सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने किया। वाइस चेयरपर्सन प्रणिता जैन ने आभार माना।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button