तलाकशुदा महिला से रेप: मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, सागर से भोपाल बुलाकर 4 साल तक दुष्कर्म

[ad_1]

भोपाल4 घंटे पहले

भोपाल के हबीबगंज इलाके में तलाकशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर 4 साल तक संबंध बनाता रहा। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसके साथ मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। तंग आकर एक बार सुसाइड की कोशिश भी की। इसके बाद समझौता करके महिला को कुछ दिन साथ रखा। फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

उपनिरीक्षक सुनीता भलराय ने बताया कि सागर के देवरी की रहने वाली 29 साल की महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने मालवीय नगर भोपाल के रहने वाले बसंत कुमार गुप्ता पुत्र अमृत लाल गुप्ता पर आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात साल 2019 में मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। दोनों तलाकशुदा हैं। महिला का एक बेटा है, जबकि आरोपी बसंत के दो बच्चे हैं। आरोपी की गोविंदपुरा में फैक्ट्री है।

पीड़िता ने बताया कि बसंत ने कहा कि दोनों लोग शादी करके एक दूसरे के बच्चे को अपना लेंगे। जिसके बाद बात शुरू हो गई। 2020 में शादी का झांसा देकर सागर से भोपाल बुला लिया। बसंत ने कहा मां शादी के लिए नहीं मानेगी, इसलिए अरेरा हिल्स में किराए के मकान में रखा। घर का किराया और अन्य खर्च उठाता था। जब पीड़िता शादी के लिए कहता, तो टालता रहता था। एक साल पहले गाली-गलौज और मारपीट करके महिला को भगाने लगा। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है पुलिस जांच कर रही है।

मंदिर में की झूठी शादी
आरोपी बसंत पीड़िता को भोपाल से दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगा। इन सबके दौरान महिला प्रेग्नेंट भी हुई तो आरोपी ने दवाई खिला दी। आरोपी ने शादी के सारे वीडियो डिलीट कर दिए और महिला के कुछ वीडियो बना लिए। उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही फंसाने की धमकी देने लगा कि तुम मुझसे पैसे मांग रही हो। तंग आकर पीड़िता ने सुसाइड का प्रयास भी किया। पीड़िता का इलाज नर्मदा अस्पताल में हुआ, तभी आरोपी बसंत वहां आया और सुलह समझौता करके साथ ले गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button