जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: प्रतियोगिता में दिखाया दम

[ad_1]

तनोड़िया40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शालेय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दशहरा मैदान आगर मालवा में हुई। इसमें संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनोड़िया शालाओं के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

अंडर 17 आयु वर्ग में प्राची राठौर, नरेंद्र लाल भालाफेंक में प्रथम , निशा मालवीय 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम, कुलदीप सिंह 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम, वर्षा राव कक्षा 10 शासकीय हाई स्कूल गुंदीकला 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम, अंडर 14 आयु वर्ग में कृष्ण पाल सिंह राठौर शासकीय हाई स्कूल गुंदीकला ने जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 आयु वर्ग में लाखन परमार 800 मीटर दौड़ में प्रथम, दीपक नाथ 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। संकुल प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौर द्वारा संकुल के खेल शिक्षक प्रहलाद सिंह तोमर, ईश्वरसिंह राठौर को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button