जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 111 वीं वार्षिक साधारण सभा: साधारण सभा में 6.02 करोड़ रु. का अनुमानित बजट स्वीकृत

[ad_1]

खंडवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 111 वीं वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार काे हुई। इसमें 2021-22 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैंक काे 3.98 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। आगामी वर्ष के लिए 6.02 करोड़ के अनुमानित लाभ के बजट को स्वीकृति दी गई। सभा में विधायक देवेंद्र वर्मा, बैंक प्रशासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता जगदीश कनोज, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके हरसोला, मप्र पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, बैंक के पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष उत्तम पटेल, पूर्व संचालक राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा, धर्मेंद्र भंडारी, शशि कपूर, प्रेमलाल पटेल, रमेश महाजन, दौलत कोल्हे, भाजपा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, सांसद प्रतिनिधि अरूणसिंह मुन्ना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य पर्यवेक्षक गजेन्द्र अत्रे ने किया। आभार मुख्य लेखापाल एसपी पंवार ने माना।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button