जिला मंत्री ने मंडल अध्यक्ष पर कराई FIR: परासिया निकाय चुनाव के बाद सामने आ रही गुटबाजी, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया मामला

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- Factionalism Coming To The Fore After Parasia Civic Elections, Police Registered A Case On The Basis Of Complaint
छिंदवाड़ा39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

निकाय चुनावों की नाराजगी अब पार्टी में उभरकर सामने आ रही है। चुनाव के समय जिला भाजपा में मंत्री और परासिया नगर पालिका के नव निर्वाचित पार्षद अनुज पाटकर और परासिया के नगर मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे के बीच विवाद हुआ था।
यह विवाद अब और बढ़ गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज पाटकर ने परासिया थाने में मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे और उसके छोटे भाई के खिलाफ गाली गलौंच करने, जान से मारने की धमकी देने के लिए एफआईआर दर्ज करायी है।
परासिया पुलिस ने शिकायत पर मंडल अध्यक्ष व उसके छोटे भाई के खिलाफ धारा 294, 506, 34 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह विवाद चुनाव के समय का था और राजेश दुबे भी पार्षद के लिए खड़े हुए थे वे चुनाव हार गये।
जबकि अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अनुज पार्षद बन गये बावजूद इसके भी वे गुटबाजी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की दवअंदाजी के चलते परासिया नगर पालिका के अध्यक्ष नही बन पाये हैं।
Source link