जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती

जांजगीर। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के संयोजकत्व में 14 नवंबर को जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के तेल चित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन और प्रार्थना सभा के साथ की गई। कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित नेहरू राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अनुकरणीय भूमिका निभाई और आज़ादी के बाद देश को आधुनिक विज्ञान, उद्योग एवं प्रगतिशील भारत की राह पर आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की दूरदृष्टि ने भारत को विश्व पटल पर एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में स्थापित किया। उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर लोगों को विश्व के बदलते स्वरूप से अवगत कराया। बच्चों के प्रति उनके अपार स्नेह के कारण ही उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से जाना जाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धकी, महामंत्री शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, पार्षद विष्णु यादव, जगदीश्वरी सूर्यवंशी, श्रीमती रेखा सोनवानी, पूर्व पार्षद रामविलास राठौर, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, चंपा प्रधान, राजा सिद्धकी, चंद्र कुमार ओग्रे, अनिल राठौर, संतोष बाबई गढ़वाल, परमेश्वर निर्मले, अशोक सोनवानी, कमलेश ताम्रकार, महेश खरे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पंडित नेहरू के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।




