जिला अस्पताल में मिला महिला का शव: अज्ञात शव का पता लगा रही पुलिस

[ad_1]
मुरैनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना जिला अस्पताल में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
बता दें, कि मुरैना जिला अस्पताल में उस समय कशमकश की स्थित उत्पन्न हो गई जब एक अज्ञात महिला का शव डॉक्टरों को मिला। अस्पताल प्रशासन ने उस महिला के शव के पास मौजूद सामान टटोला लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला कहां से आई थी और किसने उसे सबसे पहले देखा था, इस बात का पता लगाया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
24 घंटे रखा रहा शव
शव अस्पताल में लगभग 24 घंटे तक रखा रहा। कोतवाली थाने में अज्ञात शव को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने 58/22 दआऱ्आ 174 का मामला भी दर्ज कर लिया है। शव किसका है इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us