जांजगीर : BJP कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियो ने मिलकर BTI चौंक में किया चक्काजाम

जांजगीर, 17 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी चक्का जाम आज जांजगीर विधान सभा में भी किया गया। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बीजेपी कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियो ने मिल कर बी टी आई चौंक में चक्का जाम किया, और बस्तर में हो रहे बीजेपी कार्यकर्ताओ की नक्सलियों द्वारा की जा रही हत्या का विरोध किया।
बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओ की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया, उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओ के ऊपर हो रहे अत्याचार का बदला चुनाव में लेने की एलान किया और नक्सलियों के साथ राज्य सरकार क्या साठ गाँठ होने क्या आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा,पामगढ और जांजगीर चाम्पा विधान सभा में आज भारतीय जनता पार्टी ने चक्का जाम किया, दोपहर 2 बजे से बीजेपी कार्यकर्त्ताओ ने चक्का जाम कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की, बी टी आई चौंक में चक्काजाम जे कारण पुलिस ने रूट बदल दिया और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात रही।
भारतीय जनता पार्टी के इस आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अगुवाई की और राज्य सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहाँ की जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आयी है तब से शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया। सरकार के संरक्षण में खुल कर भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधि संचालित होने लगी। पुलिस क्या दुरूपयोग होने लगा, उन्होंने कहाँ कि बस्तर क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओ को नक्सली सरकार के इशारे पर हत्या कर रही है। उन्होंने कहाँ कि प्रदेश के इस बदहाली के लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार है, और बीजेपी राज्य सरकार को सडक से सदन तक घेर कर बेनकाब करने का एलान किया।
प्रदेश ने अब चुनावी सरगरमी शुरू हो गई है, राज्य सरकार को घेरने में लिए अब बीजेपी ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है – नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष।