Chhattisgarh

जांजगीर में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का दर्दनाक मामला

जांजगीर, 20 अक्टूबर । जांजगीर के शांति नगर क्षेत्र में एक दो साल की बच्ची संदिग्ध अवस्था में घायल पाई गई। बच्ची खून से लथपथ हालत में शांति नगर की झाड़ियों के बीच पाई गई। यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब मोहल्ले के लोगों ने बच्ची की कराहने की आवाज सुनी और परिजनों को सूचना दी।
जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराधी की तलाश में पुलिस जुटी।

परिजनों ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद परिजन कोतवाली थाना पहुँचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मोहल्ले के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और बच्ची के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और अपराधी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button