Chhattisgarh

जांजगीर में जल्द होगा मछुआरा समाज का प्रदेशस्तरीय आंदोलन – गायत्री गायग्वाल

दिनांक 24/02/2026 को कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर तम्बोली ने मछुवारा समाज और मत्स्य विभाग के बीच बैठक रखा गया जिसमें राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी के साथ मछुवारा समाज शामिल हुआ और जिसमे सभी समितियों से अपर कलेक्टर ने चर्चा कर सभी बिन्दुओ को नोट कर कलेक्टर सर के समक्ष बात रखूँगा समाज को बोला गया गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष ने भी यह बात याद दिलाई की सर हमने हमारे हक़ की लड़ाई के लिए आज हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा है जिसकी जाँच अभी तक नहीं हो पाई है।

जांजगीर अनुविभागीय अधिकारी ने गड़बड़ी की जांच करने के लिए 15 दिन का समय माँगा था लेकिन हमें किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं की गई है और आज आपके द्वारा भी बैठक कर चर्चा किया गया है समस्त मछुआ समितियों के सदस्यों को अपने आजीविका, रोजी रोटी,हक और अधिकार को छीनकर मछली पालन विभाग के अधिकारी कैसे सांठगांठ करके मछली पालन नीति 2022-23 का उल्लंघन कर गैर मछुआरा समाज के मछुआ समितियो को तालाब आवंटन किया जा रहा।


अपने साथ हो रहे अन्याय को सबूतों के साथ विस्तृतरूप से रखते हुए मछुआरा समाज के मछुआ समितियो को यदि
आने वाले समय में हक़ अधिकार के साथ तालाब आबंटन नहीं होता हैं और दोषी अधिकारी कर्मचारी को बर्खास्त नहीं करते है तो अब दो-तीन मछुआ समिति के सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे बल्कि पूरे प्रदेश के मछुआरा समाज (धीवर ,केवट ,निषाद, कहरा, कहार, भोई समाज )द्वारा उग्र आंदोलन की किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कुलिपोटा मतस्य विभाग जांजगीर और शासन प्रशासन की होगी।

विगत दिनों कुलिपोटा मत्स्य विभाग जांजगीर में दिनांक 03 फ़रवरी को मत्स्य नीति 2022 के तहत अपनी हक़ रोजी रोटी गैर जाति मछुवारा समाज तालाब आबंटन रद्द करने और अपने अधिकार के लिए मछुवारा समाज कुलिपोटा मत्स्य विभाग के सामने श्रीमती गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ प्रदेश के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ था
जिसमे भारी संख्या में मछुवारा समाज से नारी सक्ति भी शामिल हुए थी। मछुआरा समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर पैसा लेकर गैर मछुआरा जाति समूहों को मछली पालन के लिए पट्टा देने का गंभीर आरोप लगाया था जिसमे जांजगीर अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा लिखित में 15 दिन का समय लेकर टीम गठित कर जाँच करने का अश्वाशन दिया गया था।


धरना प्रदर्शन में शामिल महिला, पुरुष 21 लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और चक्काजाम करने पर FIR किया गया है।


सहकारिता विभाग की अधिकारी पांडेय मैडम से भी मछुवारा समाज ने मुलाकात कर गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष ने इस विषय में जानकारी देकर कहा की गैर मछुवारा जाति जो गलत तरीके से झूट बोलकर अपनी मछुवारा समिति के लिए आपके यह आवेदन करते है इसकी जांच हो और एक ही परिवार के सदस्य पंजीयन में शामिल है इनका पंजीयन निरस्त किया जाये भविष्य में सिर्फ मछुवारा समाज को ही मछुवारा पंजीयन किया जाये बोला गया जिसपर पांडेय मैडम ने जाँच कर पंजीयन को निरस्त करने का आश्वाशन दिया गया।


निम्न सहकारी समितियों को तालाब आवंटन नहीं किया जा रहा हैं:_
जय मां समलाई दाई बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीo- 285
मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीo- 105
श्रीराम मछुआरा सहकारी समिति कोसा को पंजीयन
मां मनसा देवी धीवर मछुआ सहकारी समिति मर्यादित गोधना पंजीo-447
महामाया मछुआ सहकारी समिति मर्यादित डोंगाकोहरौद पंजीo -436
धीवर महिला स्व सहायता समूह मेउ पंजीo -28280
बोलबम मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुरदा पंजीo- 272
बजरंगी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बरगवा पंजीo -165
जय मनका दाई धीवर मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बरगवां पंजीo-1185
केवट मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मेकरी पंजीo-1193


प्रमुख रूप से गायत्री गायग्वाल, भरत लाल धीवर, बुधराम धीवर, नवीन धीवर, सुरेश ढीमर हेमंत गायग्वाल, राकेश कहरा ,दामोदर धीवर, भोजराम धीवर, उषा धीवर, ईश्वरी धीवर,, संतोष धीवर, नंदलाल धीवर ,सूरज धीवर, बलौदा से रामनारायण धीवर, करन धीवर, रामकुमार, तेरस,राजेश धीवर, कैलाश धीवर, कोसा से विजयकांत धीवर, परस धीवर
गोधना से शिवकुमार धीवर, गंगाराम धीवर
बरगवां से प्रकाश धीवर, बलराम धीवर, फ़िरत धीवर, रामकंवर,कृष्ण कुमार केवट, पोड़ी से सुमंत धीवर, मनीराम धीवर, डोंगा कोहरौद से कमल धीवर, दशरथ धीवर
मेकरी से रामेश्वर केवट, वीरेंद्र केवट, कृपाराम केवट, लक्षराम केवट, सोहित केवट, सरहर से ईश्वरी धीवर, उमादेवी, माहेश्वरी,चारोबाई,जमुना बाई, कीर्तनबाई,यशोदा बाई, कृष्णा बाई , कला बाई,शांति बाई,अंजू, चुन्तुंग बाई,रुक्मणि,आनंद कुंवर,यशोदा,फिरतीन,आशाबाई,भूरीबाई,पीटरबाई,जमुना, इतवारा,सावित्री,गुरबारी,मंझली,राधाबाई, नोनी बाई आदि सैकड़ों की तादाद में मछुआ समिति के सदस्यगण पहुंचे।

Related Articles

Back to top button