जांजगीर पहुंचे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर पहुंचे। जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभावान नागरिकों के सम्मान समारोह एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में वे विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जांजगीर के पेंड्री चौक में युवा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर और पूर्व पार्षद जितेंद्र देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और फूलमालाओं के साथ राहुल टिकरिहा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
राहुल टिकरिहा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने उन्हें जिले के संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इसके बाद वे आयोजन स्थल की ओर रवाना हुए, जहां वे कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रवास जिले के युवा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और नए उत्साह का स्रोत माना जा रहा है।




