Chhattisgarh

जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र के तालाबों में पानी भरवाने पार्षद अजीत गढ़वाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जांजगीर चांपा। जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वार्ड नंबर 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर नगर के विभिन्न तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है।

पार्षद अजीत गढ़वाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गर्मी का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्र के कई तालाब सूखने की स्थिति में पहुंच गए हैं। तालाबों में पानी की कमी होने से न केवल आसपास के पर्यावरण पर असर पड़ रहा है, बल्कि पशु-पक्षियों और स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख तालाबों में समय रहते पानी भरवाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति न बने और पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।


पार्षद ने कहा कि तालाबों में पानी रहने से भू-जल स्तर भी संतुलित रहता है और क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलता है। इसलिए प्रशासन से इस दिशा में जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button