महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार: शौच के लिए गई महिला के साथ दो आरोपियों ने किया था दुष्कर्म

[ad_1]
निवाड़ी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

खेत में शौच के लिए गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी को भी निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 10 दिन से फरार चल रहा था, जबकि पहले आरोपी को पृथ्वीपुर पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पूरे केस की विवेचना एसडीओपी पृथ्वीपुर संतोष पटेल ने की।
पृथ्वीपुर में रहने वाली पीड़िता के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का पति मजदूरी के लिए दिल्ली गया हुआ था, जब वह वापस आया तब पीड़िता ने पृथ्वीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह शौच के लिए खेत पर गई थी, तब उसके साथ गांव के ही अशोक कुशवाहा और राजू अहिरवार ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवाड़ी टीके विद्यार्थी ने केस की विवेचना एसडीओपी पृथ्वीपुर संतोष पटेल को दी। एसडीओपी ने राजू अहिरवार को अगले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अशोक कुशवाहा निवासी पाराखेरा घटना के दिन से फरार था। एसडीओपी ने स्वयं उसके खेत में दबिश दी और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मेडिकल करवाने के बाद आरोपी अशोक को टीकमगढ़ न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपियों के अवैध अतिक्रमण की जानकारी जुटाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई भी पुलिस ने कही है।
Source link