Chhattisgarh

जशपुर में 112 किलो गांजा जब्त : ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने की थी तैयारी, दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 112 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त किया गया है।

ओडिशा से लैलूंगा होते हुए दिल्ली तक खपाने की थी तयारी

मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कार में भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से लैलूंगा होते हुए दिल्ली तक गांजा खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार फरार हो गई।

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर पुरानी बस्ती के पास वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से यूपी के इटावा निवासी संजीव कुमार और पूना निवसी विजय पंडित को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी के दौरान एक आरोपी भाग निकला था, जिसे बाद में पुलिस ने पत्थलगांव शहर से पकड़ने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Back to top button