Chhattisgarh

जशपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सीएम साय शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तिरंगा यात्रा में लोगों के साथ निकले, इस दौरान सीएम साय करीब 1 किलोमीटर तक पैदल यात्रा किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सीएम साय शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तिरंगा यात्रा में लोगों के साथ निकले, इस दौरान सीएम साय करीब 1 किलोमीटर तक पैदल यात्रा किए। उनके साथ ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से भाजपा पार्टी सभी राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज जशपुर के ग्राम पंचायत चराईडांड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जहां सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। हम जशपुर के चराईडांड में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से शानदार सफलता मिली है। सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम बधाई देते हैं। पाकिस्तान की हमेशा हम पर बुरी निगाह रहती है। हर बार पाकिस्तान हारा फिर भी नहीं सुधरा।

पहलगाम हमले में हमने छग का बेटा भी खोया। ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया किया है। आतंक के सफाए तक ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button