जल संसाधन, स्वास्थ्य मंत्री ने तालाब का किया निरीक्षण: डाले मछलियों के बीज, मत्स्य पालन सहित समूह की गतिविधियों की जानकारी ली

[ad_1]

रायसेन9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा रायसेन जिले की सांची जनपद पंचायत के दीवानगंज में पुष्कर धरोहर तालाब का निरीक्षण किया। जल संसाधन मंत्री शतथा स्वास्थ्य मंत्री ने तालाब में मछलियों के बीज डाले तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मत्स्य पालन सहित समूह की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

इस तालाब का इसी साल जीर्णोधार किया गया है तथा इसकी जल संग्रहण क्षमता लगभग 14 हजार क्यूबिक लीटर है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी साथ रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button