जल विहार महोत्सव का आयोजन: शिव धाम कुंडेश्वर के उषा कुंड में 8 सितंबर को जलविहार करेंगे भगवान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Tikamgarh
- Lord Will Visit The Usha Kund Of Shiv Dham Kundeshwar On September 8, A Large Number Of Devotees Will Be Involved
टीकमगढ़28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी कुंडेश्वर धाम में 51वें जलविहार महोत्सव का आयोजन 8 सितंबर को होगा। इस दिन सांध्यकालीन गौधूलि बेला में शाम 5 बजे भगवान श्री राम जानकी व श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाएं आकर्षक विमानों में विराजमान की जाएगी। इसके बाद मंदिर के बगल में निकली जमडार नदी के कुंड में भगवान को जलविहार कराया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि जल विहार महोत्सव के मौके पर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें घोड़ा, बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, आतिशबाजी सहित आकर्षक झांकियां शामिल होगी। भगवान की शोभायात्रा मेला परिसर का परिक्रमा करते हुए जमड़ार नदी स्थित ऊषा कुंड पर पहुंचेगी।
उषा कुंड में विमानों सहित भगवान को नाव में विराजमान कर जलविहार कराया जाएगा। जल विहार के बाद भगवान की विधि विधान से पूजा आरती कर दुबारा विमानों को मंदिर ले जाकर प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा।

वहीं मंगलवार शाम 7 बजे शहर से 5 किमी दूर बोरी हनुमान मंदिर में भगवान को जल विहार कराया गया। मंदिर समिति के संजय अवस्थी ने बताया कि महाराज पुर गांव के तालाब में श्री राम जानकी की प्रतिमाओं को विधि विधान से जलविहार कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देर रात तक होंगे भजन कीर्तन
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि जल विहार महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जल विहार महोत्सव के बाद मेला परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन भी होगा, जो देर रात तक चलेगा।

Source link