Chhattisgarh

जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर मानव सेवा मिशन

कोरबा, 02 जनवरी । जिले में पड़ रहे कड़कड़ाते ठंड में मानवता की मिशाल प्रस्तुत करते हुए मानव सेवा मिशन के सदस्य लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं। संस्था के द्वारा ना सिर्फ शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है बल्कि जंगलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों को भी उनके गांव जाकर कंबल प्रदान किया जा रहा है।

कंबल वितरण का पांचवां चरण

संस्था के द्वारा अपने कम्बल वितरण अभियान के पांचवे चरण में सतरेंगा रोड पर निवासरत पहाड़ी कोरवा ग्राम टोंकाभांटा में जाकर सभी परिवारों को कंबल प्रदान किया गया जिसे प्राप्त कर सभी परिवारों ने खुशी जाहिर की और संस्था के द्वारा पिछले पांच सालों से चलाए जा रहे अभियान के लिए संस्था के सदस्यों का धन्यवाद दिया।

नववर्ष को बनाया यादगार

नव वर्ष एवं संस्था के सक्रिय सदस्य राजेश धीवर के जन्मदिन के अवसर पर सदस्यों ने इस दिन को और यादगार बनाने के लिए जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया और लोगों से आशीर्वाद लिया।

मानवता की मिशाल

मानव सेवा मिशन का यह प्रयास यह सिद्ध करता है कि मानवता से बड़ा कोई सेवा नहीं। ठंड में किसी जरूरतमंद को कंबल देना सिर्फ एक वस्तु प्रदान करना नहीं है बल्कि उन्हें जीने की नई उम्मीद देना है। इस संस्था का उद्देश्य है कि हर किसी को जरूरत के समय मदद मिले, ताकि समाज में मानवता की ज्योति सदा प्रज्वलित होती रहे। यह संस्था अपने इन्हीं प्रयासों से न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश स्तर में मानवता की भावना के लिए जानी जाती है।

सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, मनोज सिंह, पार्षद तरुण राठौर, अनिल चन्द्रा, अमित शर्मा, नीलम चन्द्रा एवं हेम कुमारी चन्द्रा जी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button