जबलपुर में 2 सौ हेलमेट का किया गया निःशुल्क वितरण: हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवारों को एसपी ने पहनाया हेलमेट, समझाइश भी दी

[ad_1]
जबलपुर9 घंटे पहले
जबलपुर के तीन पत्ती चौराहें में आज 2 सौं हेलमेट का वितरण किया गया। जिसे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा पिंजरपोल गौशाला चेरीटेबल ट्रस्ट गोकुलधाम गौशाला भडपुरा, चौकीताल के संचालक प्रशांत अग्रवाल के सहयोग से दोपहिया वाहन सवारों को बांटा गया।

इस दौरान एसपी ने बताया वाहन चलाते समय यदि सही तरीके से यातायात नियमों का पालन किया जाये तो 50 प्रतिशत दुर्घटनाओं को टाला जा सकता हेै। हम हमेशा यातायात नियमों की जानकारी रखते हुये भी अनदेखी करते हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि वाहन को तेज गति से नहीं चलाना चाहिये। लेकिन हम फिर भी वाहन तेज चलाते हैं। वाहन चलाते समय हैल्मेट एवं सीट बैल्ट नहीं लगाते हैं। जबकि सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या, हत्या व अन्य कारणों से मारने वालो की संख्या की तुलना मे काफी अधिक होती है। फिर भी हम यातायात के नियमों के प्रति वाहन चलाते समय लापरवाही बरतते हैं।
Source link