जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा, विधायक गजेन्द्र यादव हुए शामिल, हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

जांजगीर-चांपा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के समापन पर यादव समाज के युवा प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। रेलवे स्टेशन नैला से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग के मुख्य आतिथ्य व विधायक व्यास कश्यप,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में किया गया।
यादव प्रतिभा सम्मान के दौरान वाय. के. गोपाल, सेवानिवृत्त अधीक्षक अभियंता रायपुर, डिप्टी कलेक्टर लखेश्वर यादव, सुश्री प्रज्ञा यादव सीईओ जपं बम्हनीडीह द्वारा युवा प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराधाकृष्ण मंदिर (आईबी रेस्ट हाउस के पास) में समाज प्रमुखों द्वारा पूजा अर्चना से की गई। यहमंदिर स्व. पवन सिंह यादव व श्रीमती उपसिया बाई यादव द्वारा निर्मित है, जिन्होंने सामुदायिक भवन हेतु भूमि दान की थी। स्व. बी.एल. यादव सेनि एबीईओ की स्मृति में चार्टर्ड इंजीनियर आशीष यादव द्वारा समाज के 10 विशिष्ट प्रतिभावान युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही झूला सज्जा के तीन प्रतिभागियों को कैश व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया
गया। और स्व. एम.एल. अहीर की स्मृति में राजेश अहीर द्वारा मटका व राधाकृष्ण रूप सज्जा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
स्व. इंजी. नंदकुमार यादव के स्मृति में उनके पुत्र इंजी. करण यादव द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रथम को 3100, द्वितीय को 2100 कक्षा 5वीं व 8वीं के प्रथम को 2100, द्वितीय को 1000 रू दिया गया। स्व. रमेश यादव बुटू व बूंदराम यादव की स्मृति में पुरस्कार वितरण समाज के वरिष्ठ डॉ. सुरेश यादव, पूर्व सीईओ धनसाय यादव, सेवानिवृत्त ईई एस.एल. यादव, राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, पूर्व जिपं सदस्य संदीप यादव, विरेन्द्र गोपाल, जिलाध्यक्ष विनोद गोपाल, नपा उपाध्यक्ष मोहन यादव, मंडल भाजपाध्यक्ष हितेश यादव, रमाकांत यादव मंचस्थ रहे। पार्षद विष्णु यादव, धर्मेन्द्र
यादव, मितेश भोलू यादव, सत्येंद्र गोपाल पूर्व पार्षद अमित यादव, डंकेश्वर यादव, रामप्रसाद यादव, अजय यादव, आशुतोष गोपाल, गौतम यादव, सदन यादव, मनोज यादव, रमेश यादव, संतोष यादव, अमित यादव, सन्नी यादव, इंदल यादव, विजय यादव, दरशराम यादव देवेन्द्र यादव, डॉ. राजू, अजय यादव, प्रमोद, युवा वर्ग से दुष्यंत यादव, सतीष यादव, राहुल यादव, राहुल यादव, बजरंग यादव, विनोद यादव, गोलू यादव, जितेंद्र यादव, बजरंग यादव, मनीष यादव, आंसू यादव, शिनु यादव, राजेश्वर यादव, अनिकेत, एकलव्य, कृष्णा यादव, प्रियांक यादव, पंकज यादव, जैकी यादव, अंशु यादव आदि उपस्थित थे। संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने किया। इससे पहले यादव समाज के प्रतिनिधियों से उन्होंने सर्किट हाऊस जांजगीर में मुलाकात कर सामाजिक चर्चा की