जनपद सदस्य के बेटे का VIDEO, कहा: पूर्व MLA व भाजपा नेता के दबाव में दिया कांग्रेस को वोट; बाद में लगाया अपहरण कर वीडियो बनाने का आरोप

[ad_1]
गंजबासौदा19 मिनट पहले
गंजबासौदा में भाजपा के नेताओं की अंदरुनी लड़ाई सड़क पर आ गई है। रविवार शाम को भाजपा नेताओं ने जनपद सदस्य के भाई पर FIR कराने की मांग को लेकर जयस्तंभ चौक पर 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस चक्काजाम से वाहनों की कतारें लग गई। 24 घंटे में FIR का आश्वासन मिलने पर उन्होंने जाम खोला।
भाजपा नेता व वार्ड 22 से जनपद सदस्य शर्मिला बाई कुर्मी के बेटे रोहित ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग सिंह रघुवंशी पर धमकाने के आरोप लगाए। रोहित ने दोनों नेताओं पर घरवालों को प्रताड़ित करने और जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को वोट देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता व जनपद सदस्य के भाई पर FIR कराने की मांग को लेकर जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन करते भाजपा नेता।
भाजपा नेता पर अपहरण करने का आरोप
रविवार को भाजपा नेता व पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी और प्रयाग सिंह रघुवंशी सिटी थाना पहुंचे। दोनों जनपद सदस्य के बेटे रोहित कुर्मी को अपने साथ ले कर आए थे। यहां रोहित ने आरोप लगाया कि शनिवार को जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहीं मीना रामकृष्ण रघुवंशी के देवर यशवंत रघुवंशी ने उसका अपहरण कर लिया था। रोहित कुर्मी ने यशवंत रघुवंशी के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती को आवेदन सौंपा।

रोहित कुर्मी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग सिंह रघुवंशी पर धमकाने के आरोप लगाए।
रामकृष्ण, मीना व यशवंत रघुवंशी पर मारपीट का आरोप
रोहित कुर्मी ने आरोप लगाया कि शनिवार की देर रात उनके रिश्तेदार अमित कुर्मी ने फोन लगाकर घर के बाहर बुलाया। यशवंत रघुवंशी, शैलेश शर्मा, राजकुमार जैन और अन्य व्यक्ति ने जबरदस्ती से कार में बैठाया और अपने घर ले गए। जहां भाजपा के जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी के पति रामकृष्ण रघुवंशी, मीना रघुवंशी और भाई यशवंत रघुवंशी ने चप्पल और लात-घूंसों से मारपीट की। दो करोड़ रुपए की मांग की। धमकी देकर पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी और प्रयाग सिंह रघुवंशी के खिलाफ वीडियो बनवाया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डलवाया।

वीडियो सामने आने के अगले दिन रोहित कुर्मी ने कहा कि भाजपा के जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी के पति रामकृष्ण रघुवंशी, मीना रघुवंशी और भाई यशवंत रघुवंशी ने चप्पल और लात-घूंसों से मारपीट की। दबाव बनाकर वीडियो बनवाया।
SDM के आश्वासन पर माने
रोहित कुर्मी के आवेदन पर यशवंत रघुवंशी के खिलाफ FIR नहीं करने पर भाजपा नेताओं ने आक्रोश जताया। रोहित कुर्मी व प्रयाग सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शाम 4 बजे जयस्तंभ चौक पर चक्काजाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक चले चक्काजाम के बीच पुलिस प्रयाग सिंह को समझाइश देती रही। चक्काजाम नहीं खुला। इसके बाद एसडीएम रोशन राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने जहां 24 घंटे में पुलिस ने जांच कर रिर्पाेट दर्ज करने की बात कही। जिसके बाद चक्काजाम खुला इस बीच बरेठ रोड, त्योंदा रोड और पचमा रोड पर लोग ट्रैफिक जाम से परेशान होते रहे।

रोहित कुर्मी के आवेदन पर यशवंत रघुवंशी के खिलाफ FIR नहीं करने पर भाजपा नेताओं ने आक्रोश जताया।
गंजबासौदा जनपद में 1 वोट से जीती थी नीतू रघुवंशी
करीब चार महीने पहले हुए जनपद अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा एक वोट से हार गई थी। यहां नीतू दिप्पू रघुवंशी जनपद अध्यक्ष चुनी गई थी। इस दौरान 25 जनपद सदस्यों ने वोटिंग की थी। नीतू सिंह की जीत के साथ 13 साल बाद रघुवंशी परिवार ने जनपद में दोबारा वापसी की है। गंजबासौदा जनपद में कांग्रेस का वनवास खत्म, पढ़ें पूरी खबर
Source link