सिवनी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पुतला जलाया: केक काटने पर भाजपा ने जताया विरोध, कहा- हिंदुओं की आस्था पर पहुंची ठेस

[ad_1]

सिवनी6 घंटे पहले

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सिवनी के भाजपाई और युवा मोर्चा काफी नाराज नजर आए। मामला बर्थडे केक से जुड़ा है। भाजपाइयों का कहना है कि कमलनाथ ने हनुमान जी की फोटो लगे बर्थडे केक को काटा है। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला जलाया।

केक को लेकर विवादों में कमलनाथ

दरअसल, कमलनाथ अपने जन्मदिन का केक काटकर काफी विवादों में फंस गए हैं। कमलनाथ के केक काटने पर सियासत तेजी से गर्मा गई है। इसे लेकर सिवनी के कचहरी चौक में युवा मोर्चा और भाजपा ने कमलनाथ के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

कचहरी चौक में कमलनाथ का पुतला जलाया

इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सिवनी के कचहरी चौक में शाम लगभग 5:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।

हिंदू धर्म की आस्था को पहुंची ठेस

अभिषेक दुबे, अंकित ठाकुर, ऋषव चौरसिया, मयंक तिवारी, आशीष सोनी, अनूप मिश्रा, रानी बघेल सहित अन्य लोगों ने कहा कि कमलनाथ के इस कृत्य से हिंदू धर्म को ठेस पहुंची है। लोगों में आक्रोश है। यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मंदिर आकृति का केक बनाकर काटना सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा गए थे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने जन्मदिन से पहले केक काटा। केक में हनुमान जी की तस्वीर थी। इस दौरान कमलनाथ का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद कमलनाथ पर हिंदू देवता भगवान हनुमान जी और श्री राम जी का अपमान करने का आरोप लगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button