छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या: इंदौर में पड़ोसी से हुआ विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचा था केबल ऑपरेटर

[ad_1]

इंदौर3 घंटे पहले

इंदौर में दीपावली की रात आपसी विवाद में केबल ऑपरेटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह भाई की लड़ाई में बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। विवाद में 9 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल ले गए तो वहां भी हंगामा हो गया। जिसके बाद अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।

मामले की जानकारी देते हुए TI संजय बैस ने बताया बड़ी ग्वालटोली में अशोक, महेश और रणवीर का परिवार रहता है। रात में रणवीर अपने पड़ोसी अशोक, महेश के घर बधाई देने पहुंचा। दोनों ने पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। यहां आरोपियों का परिवार भी इकट्ठा हो गया। यह बात जब रणवीर के भाई जगवीर को पता चली तो वह भी आरोपियों के घर पहुंच गया।

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के परिवार ने पहले रणवीर के सिर पर हमला किया। इसके बाद जगवीर के सीने में चाकू घोंप दिया। रणवीर-जगवीर का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और हथियार चले। जगवीर ने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब तक तीन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मृतक जगवीर। विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने जगवीर के सीने में चाकू घोंप दिया। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान जगवीर की मौत हो गई।

मृतक जगवीर। विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने जगवीर के सीने में चाकू घोंप दिया। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान जगवीर की मौत हो गई।

इन घायलों का उपचार चल रहा
इस घटना में रणवीर पिता गुलाबचंद, बलवीर पिता गुलाबचंद, यशवीर पिता बलवीर, राजवीर पिता बलवीर, प्राची पिता रणवीर, कशिश पिता रणवीर, ललिता पति अशोक और पंकज पुत्र कालूराम निवासी सभी बड़ी ग्वालटोली घायल हुए हैं। जबकि आरोपी पक्ष के परिवार के सदस्य बब्बू और एक अन्य को भी चोटें आई हैं।

एमवाय अस्पताल में आरोपी पक्ष के लोग उपचार कराने पहुंचे तो यहां जगवीर की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी पक्ष के घायलों से मारपीट की।

एमवाय अस्पताल में आरोपी पक्ष के लोग उपचार कराने पहुंचे तो यहां जगवीर की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी पक्ष के घायलों से मारपीट की।

एमवाय में हंगामा, पुलिस बल पहुंचा
मृतक जगवीर का केबल ऑपरेटर का काम है। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। जगवीर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में दूसरे पक्ष के घायल लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने इस मामले में हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में अशोक, महेश, बब्बू और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। अभी तक मनीष, अभय और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने तीन से अधिक आरोपियों को रात में हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एमवाय अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। यहां भारी बल तैनात किया गया है।

एमवाय अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। यहां भारी बल तैनात किया गया है।

एमवाय अस्पताल में देर रात पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

एमवाय अस्पताल में देर रात पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button