छोटी दीपावली पर शहर में जमकर आतिशबाजी: देव उठनी एकादशी पर कई जगह हुए धार्मिक आयोजन

[ad_1]
देवासएक घंटा पहले
छोटी दीपावली पर शहर भर में सुबह से लेकर रात तक कई आयोजन हुए। छोटी दीपावली का पर्व लोगों ने आतिशबाजी कर मनाया। कई घरों में विशेष पूजा अर्चना भी की गई। सुबह से पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।´
तुलसी विवाह का हुआ आयोजन
शासकीय माध्यमिक स्कूल महाकाल कॉलोनी में देवउठनी ग्यारस पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचय करवाने के लिए सभी भारतीय त्योहार मनाया जाते हैं। उसी कड़ी में आज तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।
नाजमा खान ने तुलसी विवाह के आयोजन का पौराणिक महत्व बताया और भारतीय संस्कृति के विभिन्न पर्वों की जानकारी दी। सभी शिक्षकों को और बच्चों ने तुलसी पूजन किया। सभी बच्चों को पटाखे और मिठाई वितरित की गई।
मंदिर परिसर में लगाए 11000 दीपक
राजाराम नगर श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर परिसर में स्थित श्री राधा गोविंद धाम मंदिर संस्था द्वारा देवउठनी ग्यारस पर्व पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। दीपयज्ञ का आयोजन भी किया गया। पुजारी महेश जोशी ने बताया कि देवउठनी ग्यारस पर 11 हजार दीपक लगाने का लक्ष्य था लेकिन प्रभु की कृपा से 15 हजार दीपक जलाए गए।
Source link