छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम ने गाया भजन: शिकारपुर में आयोजित गांधी चौपाल कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुनगुनाया रघुपति राघव राजा राम,देखे VIDEO

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Raghupati Raghav Raja Ram Hummed With Congress Workers In Gandhi Chaupal Program Organized In Shikarpur, See VIDEO

छिंदवाड़ा23 मिनट पहले

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के शिकारपुर में आयोजित गांधी चौपाल कार्यक्रम में महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाया जिसे देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध हो गए। शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसी सार्वजनिक मंच पर किसी तरह का भजन गाया हो।

गांधी चौपाल कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी के द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है वह अनेकता में एकता को दर्शा रही है। भारत की जो संस्कृति है उसे जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि वह गांव गांव जाकर गांधी चौपाल लगाकर लोगों को भारतीय संस्कृति की जानकारी दें और कांग्रेस से जोड़े।

महात्मा गांधी के साथ हम बिरसा मुंडा को करते हैं नमन

इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि हम गांधी चौपाल के माध्यम में हम महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं वहीं आज बिरसा मुंडा जयंती है हम बिरसा मुंडा को भी नमन करते हैं उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने काफी कम उम्र में जो क्रांति का बिगुल बजाया था वह प्रेरणास्पद है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button