छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का किया सम्मान: स्थापना दिवस पर रंगोली, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य गतिविधियों में लिया था भाग

[ad_1]

अशोकनगर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 नवंबर से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ी और छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए।

यह कार्यक्रम शहर के माधम भवन में किया गया। कार्यक्रम में युवा और बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए, जिन्होंने स्थापना दिवस पर रंगोली, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान वहां पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

दौड़ में स्कूली बच्चों ने लिया भाग
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पहले दिन प्रभात फेरी निकालकर यूनिट के तहत दौड़ में स्कूली बच्चों ने भाग लिया था। लगातार 7 दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। इन कार्यक्रमों में खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह से प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में लोक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, कलेक्टर आर उमा महेश्वरी, पीएमओ और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button