International

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का हुआ विस्तार, नए पदाधिकारियों की हुई नियुिक्त, प्रमात्र पत्र देकर दी गई नई जिम्मेदारी

जांजगीर जिले के पामगढ़ में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। बैठक में संगइन के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार बघेल मुख्य रुप से मौजूद रहे जिन्होंने नए पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिया।

पत्रकारों व उनके परिवार के कल्याण के छत्तीसगढ मीडिया एसोसिएशन का गठन किया गया है,जिसके प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल है। संगठन का विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर जिले के पामगढ़ में संगठन विस्तार की मंशा से सद्भावना भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार बघेल ने प्रमाण पत्र देकर संगठन के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति दी।

मीडिया एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा की यह संगठन पत्रकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जांजगीर चांपा के पत्रकारों की हर समस्याओं को इस संगठन के माध्यम से उठाया जाएगा।

पत्रकारों के नए संगठन में जिलाध्यक्ष के रुप में नवीन जांगड़े,उपाध्यक्ष के पद पर शेलेंद्र बंजारे,महासिचव के पद पर शनि सूर्यवंशी जबकि भरत सिंह चैहान को पामगढ़ ब्लाॅक का संरक्षक नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button