दिवाली पर आगजनी करने वाले गुंडे का मकान तोड़ा: तस्कर महिला के घर भी चला बुलडोजर, एक दिन पहले डीसीपी ने किया था दौरा

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

बाणगंगा इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला सहित दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के मकान ढहा दिए गए। इसमें पहली कार्रवाई दीवाली की रात आगजनी करने वाले गुंडे के यहां हुई। वहीं दूसरा नंबर नशा तस्कर महिला सपना रावत का था। एक दिन पहले ही डीसीपी धर्मेन्द्र भदौरिया ने फोर्स के साथ इलाके का दौरा किया था। आगजनी करने वाले गुंडे ने दो कारों सहित आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में दूसरे दिन लोगो ने कंट्रोल रूम जाकर घेराव भी किया था। पुलिस ने तीन अलग-अलग लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की थी।

इससे पहले गुरुवार को डीसीपी धर्मेद्र भदौरिया ने रात में पैदल मार्च निकालकर भवानी नगर,शिव नगर और शिवकंठ नगर का दौरा किया था। इलाके के नागरिकों ने अवैध कामों से जुड़ी महिला और गुंडे से परेशान होने की बात कही थी। इस मामले में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुंडे महेश उर्फ बाबा भाट का मकान गिराने की कार्रवाई शुरू करवाई। जिसमें नगर निगम की एक पोकलेन और दो जेसीबी को लगाया गया। इसके बाद अवैध तरीके से इलाके में गांजा बेचने वाली डिंपल रावत के यहां भी पहुंचकर मकान गिराने की कार्रवाई भी की गई।

गांजा तस्कर डिम्पल रावत

गांजा तस्कर डिम्पल रावत

एक दिन पहले रैकी कर पकड़ाई थी गांजा तस्कर
बाणगंगा पुलिस ने चोरी छुपे गांजा बेचने वाली सपना तिवारी को एक दिन पहले पकड़ा था। आरोपी महिला के यहां से छह किलो गांजा मिला था। अधिकारियों को रहवासियों ने यह भी शिकायत की थी कि हीरानगर और बाणगंगा के कई पुलिसकर्मी महिला सपना के यहां आते-जाते हैं। इस पर डीसीपी ने उस पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। महिला को थाने लाकर बंद कर उससे छह किलो गांजा बरामद किया गया था। शुक्रवार को उसके घर भी नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई कर दी। बताया जाता है कि अधिकारियों ने इलाके में रात को ही क्षेत्रीय नेताओं से बातचीत कर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली थी।

तीन घरों में की थी तोड़फोड़,वाहनों में लगाई थी आग
दीपावली के चार दिन पहले भवानी नगर में जूनी इंदौर से रहने आए बदमाश महेश भाट उसके पिता और मां ने रंजिश के चलते कई लोगों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान तीन घरों में तोड़फोड़ के साथ दो कारों के कांच फोड़ दिए गए थे। वही चार दो पहिया वाहनों में आग लगाने की कोशिश की गई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। इस मामले में अधिकारियों ने उस पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। शुक्रवार को उसका मकान पर जैसे ही पोकलेन मशीन लगी वहां रहवासियों ने पुलिस और नगर निगम टीम के लिए तालियां बजाई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button