छत्तीसगढ़ सरकार के “जनादेश परब” के अवसर पर जिले के 62 स्काउट्स,गाइड्स,रोवर एवं रेंजर्स ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में दिया महत्वपूर्ण योगदान

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जांजगीर में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित कैबिनेट मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिले के 62 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर एवं रेंजर्स ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सिन्हा के निर्देश पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रमेश तिवारी एवं जिला सचिव दीपक कुमार यादव के संयोजन में, दल प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महंत, सिवनी (चाम्पा), मड़वा, कन्या उमावि खोखरा, उमावि किरीत, लायंस उमावि चाम्पा एवं भारतीय विद्या मंदिर लगरा के कुल 50 स्काउट्स–गाइड्स, रोवर–रेंजर्स ने सहभागिता निभाई प्रभाव वानी,ओमप्रकाश पाण्डेय, सुखसागर निराला,राकेश सिंह राजपूत,मोहनीश बरेठ, प्रकाश साहू एवं योगेश कश्यप के मार्गदर्शन में स्काउट्स–गाइड्स द्वारा 30 सेक्टरों में ट्रैफिक नियंत्रण, यातायात एवं बैठक व्यवस्था की ड्यूटी जिम्मेदारीपूर्वक संपादित की गई, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं प्रशासन द्वारा सराहना की गई।




