Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

कोरबा, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोरबा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला महासचिव ओम गवेल ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार जिला संरक्षक के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास और नीलेंद्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे और अनूप पासवान को नियुक्त किया गया है। जिला सचिव के रूप में शारदा पाल और सतपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में ओम कुर्रे तथा जिला सहसचिव के रूप में प्रकाश तिवारी और रामचरण साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार जिला प्रवक्ता का दायित्व आलोक पांडे को तथा सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मनहरण साहू को सौंपी गई है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विकास सोनी, जगदीश अग्रवाल, बिरजू बाला, रामकुमार यादव, विमल ठाकुर, शब्बीर अंसारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, शाह आलम, इमरान खान, मणी पाल निमजा और अशोक अग्रवाल को शामिल किया गया है।

संघ के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button