Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न, रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर, 29 मई 2026। छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीआरसीएल) की बैठक गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति और बोर्ड के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न रेल परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा रेल परियोजनाएं रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम रजत बंसल सहित वित्त विभाग, रेलवे कॉर्पोरेशन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश में रेल अधोसंरचना के विस्तार, माल परिवहन क्षमता बढ़ाने तथा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर भी जानकारी साझा की। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button